फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ौली कट खुलवाने को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर किया हंगामा, यातायात हुआ बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ौली कट खुलवाने को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर किया हंगामा, यातायात हुआ बाधित
विज्ञापन

मोदीपुरम। एनएच-58 स्थित खड़ौली कट को खोलने की मांग को लेकर बुधवार को आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। हाईवे पर ग्रामीणों के एकत्रित होने के कारण हाईवे पर वाहनों का संचालन बाधित हो गया, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। परंतु ग्रामीण नहीं माने, जिस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को खदेड़ा।
विज्ञापन

एनएचएआई ने हाईवे पर खड़ौली कट बंद कर दिया है। जिससे आसपास के गांव के ग्रामीणों को हाईवे पर दूसरी तरफ जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे क्षुब्ध सतवाई, भोला झाल, पेपला, इदरीशपुर, पठानपुरा, मुरलीपुर गुलाब एवं खड़ौली के ग्रामीण बुधवार को खड़ौली कट पर एकत्रित हुए और कट को खोलने को की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ हाईवे पर उमड़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर एसएसआई मनोज शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण कट खोलने की मांग पर अड़े रहे, जिस पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर ग्रामीणों को खदेड़ा। वहां मौजूद रहे कुछ ग्रामीणों ने पुलिस के साथ बातचीत की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि खड़ौली कट जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएचएआई ने बंद किया है। वह इस संबंध में एनएचएआई व जिला प्रशासन से मिले, तभी उनकी समस्या का कोई हल निकल सकता है। आश्वासन पर ग्रामीण लौट गए। वहीं, पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें