घंटों बीतने के बाद भी बालिका घर पर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ग्रामीणों को साथ लेकर उसकी तलाश में निकले। जब वे पप्पू के ईख के खेत के पास पहुंचे तो अंदर से बालिका की आवाज आई। परिजनों ने बालिका को बंधनमुक्त किया और बदहवास बालिका को साथ लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रोहटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
सूचना पर थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार मिला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर नामजद मिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी रोहटा भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
शादीशुदा और पांच बच्चों का पिता है आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और पांच बच्चों का बाप है। पुलिस की टीम गठित कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं सोमवार को परिजन और ग्रामीण बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए। बच्ची को थाने के गेट पर ही लिटा दिया और हंगामा किया। ग्रामीण आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।