जानी ब्लॉक में एसआईआर की आपत्ति का जवाब देते हुए ग्रामीण फोटो संवाद
जानी खुर्द। जानी ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार को एसआईआर में आपत्ति का जवाब देने वाले ग्रामीणों की भारी भीड़ पहुंची। जानी ब्लॉक में एसआईआर नोटिस पर सुनवाई प्रक्रिया शुरू हुई। एसआईआर नोटिस प्रक्रिया के लिए सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ ब्लॉक परिसर में जमा होने लगी। मतदाता अपने जरूरी दस्तावेज लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे और अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। अलग-अलग काउंटरों पर तैनात अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अभिलेख जमा किए। खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जमा किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।