मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को संगीत विभाग की ओर से सृजनांजलि सांस्कृतिक क्लब की ओर से वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें संगीत विभाग की छात्राओं ने गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर मां शारदे का वंदन किया। फागुन के रंग उडे़, मां शारदे मां शारदे..., आओ गोविंद प्यारे...उड़ी-उड़ी जाए...गीतों पर छात्राओं की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन प्रो. रीना गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में नेहा शर्मा, गीतांजलि शर्मा, खुशबू सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद