फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माछरा ब्लॉक सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय माछरा पर आयोजित कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक को श्रमिक प्रमाण पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। माछरा ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। दर्जनों श्रमिकों व पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही चेक और प्रमाणपत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
शुक्रवार को माछरा ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रम, स्वास्थ्य, सौर ऊर्जा, आंगनबाड़ी और पंचायत विभाग सहित कई प्रमुख विभागों ने स्टॉल लगाए। ब्लॉक अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें कन्या सुमंगला, वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन योजनाएं शामिल थीं। आयुष्मान भारत कार्ड, मातृत्व लाभ योजना और सौर ऊर्जा संयंत्रों पर सब्सिडी पर भी बताया गया।
विज्ञापन

शिविर में श्रम विभाग ने विशेष सत्र का आयोजन किया। इसमें पंजीकृत व पात्र श्रमिकों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। 56 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार और अन्य अधिकारियों ने 56 नए श्रमिकों का पंजीकरण किया। उन्होंने 40 पुराने श्रमिक कार्डों का नवीनीकरण भी कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार, ग्राम प्रधान हसनपुर कलां जग्गी और यतेंद्र शर्मा, संजीव दत्त शर्मा कासमपुर, बीडीओ माछरा सतीश कुमार, एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी, नोडल अधिकारी प्रमोद भूषण शर्मा नेडा और एडीओ समाज कल्याण अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें