फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन की सूचना से ग्रामीणों में दहशत, युवक दे रहे है रात में पहरा

विज्ञापन
सरधना। गांव बुबकपुर में बदमाशों की सूचना पर पहरा देते ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
- गांव में संदिग्धों की दस्तक से दहशत, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना/सरूरपुर/हस्तिनापुर। सरधना क्षेत्र के गांव कुलंजन, मंढियाई, टेहरकी, खिर्वा जलालपुर और रतनगढ़ी गांवों के बाद अब बुबकपुर गांव में भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। बुधवार देर रात गांव के बाहरी छोर पर कई संदिग्धों के देखे जाने और बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर रात में गांव में पहरा दिया।
ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार रात बुबकपुर गांव के आसमान में ड्रोन कैमरे उड़ते देखे गए। कुछ समय बाद गांव के एक स्कूल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो वह भाग खड़े हुए। इससे गांव में भय और आशंका का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद अचानक गांव की बिजली भी गुल हो गई। आदेश कसाना, विक्रांत, सुमित कसाना, गोलू, निशांत, कुलदीप शर्मा, केशपाल कश्यप समेत कई युवाओं ने पहरा दिया।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो गांव भूनी का बताया जा रहा है। ग्रामीण हाथ में लाठी-डंड़े लेकर गांव में पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से गांव में ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दिए हैं। दूसरी ओर गांव रासना में रिश्तेदारी में आई एक मूक बधिर महिला को ग्रामीणों ने संदिग्ध मानकर पुलिस को सौंप दिया। सरधना के गांव कालंदी निवासी सर्वेश पत्नी सतपाल रासना में शशि पत्नी गंगो के यहां रहने आई थी। रास्ता भटकने पर वह गांव में घूम रही थी। पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि नदियों के सर्वे के लिए एनजीटी द्वारा ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा जाएगी।
विज्ञापन


दहशत में गुजारी रात, दिन भर गन्ने के खेतों में करते रहे तलाश
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में बुधवार की देर रात संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने से लोगों ने दहशत में रात बिताई। ग्रामीणों ने दावा किया कि देर रात कुछ संदिग्ध व्यक्ति गांव के बाहर एक घर के पास खड़े दिखाई दिए। शोर मचाया तो वह पास में मौजूद एक गन्ने के खेत में चले गए। इसके बाद गांव के गुरुद्वारे से लोगों को जागरूक करने के लिए अनाउंस किया गया, जिसमें कहा गया कि गांव में कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं और जाग कर अपनी सुरक्षा करें। इसके बाद ग्रामीण दहशत में आ गए और पूरी रात सड़कों पर पहरा देकर बिताई। बृहस्पतिवार को कुछ ग्रामीणों ने गांव के पास गन्ने के खेत में संदिग्ध व्यक्ति होने की बात कही। गन्ने के खेत में तलाश किया, परंतु कोई भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें