फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क क्षतिग्रस्त होने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सप्ताह में मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। राष्ट्रीय राजमार्ग-709ए पर मिट्टी उठान के बाद सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में गांव चिरौड़ी के लोगों और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को शिकायत देकर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

जयवीर सिंह, रचित, नरेशपाल, सुनील कुमार, अजयपाल, योगेश, सतीश आदि का आरोप है कि एक कंपनी द्वारा पूर्व में मिट्टी उठाने का कार्य किया गया था, जिससे चिरौड़ी गांव की सड़क पूरी तरह टूट गई और आवागमन बाधित हो गया। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा पहले सड़क ठीक कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित कंपनी से एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जाए अन्यथा आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें