फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लंपी वायरस की आहट से ग्रामीण सहमे, आईजीआरएस पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में भगवानपुर चट्टावन गांव में गायों में लंपी रोग के लक्षण दिखाई देने से पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय पशु चिकित्सालय सिसौली के चिकित्सकों की लापरवाही सामने आ रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पर की है।
गांव भगवानपुर चट्टावन निवासी प्रशांत तोमर ने आईजीआरएस पर शिकायत करते हुए बताया कि सिसौली पशु चिकित्सालय उनके गांव से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार को उनके पशु में लंपी बीमारी के लक्षण होने की सूचना दी गई। पशु चिकित्सक द्वारा मौके पर पहुंचकर पशु की जांच पड़ताल करना तो दूर रहा, उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने लापरवाह चिकित्सक के प्रति सख्त कार्रवाई की मांग की है और उनके लंपी बीमारी से ग्रसित पशुओं के इलाज व टीकाकरण की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण ललित, आदर्श, वीरपाल, योगेंद्र आदि का कहना है कि इस समय पशुओं में लंपी बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है। यदि समय रहते प्रभावित पशुओं का इलाज और टीकाकरण नहीं किया गया तो यह बीमारी अन्य पशुओं में भी फैल सकती है। जब वह पशु की बीमारी से संबंधित समस्या लेकर पशु चिकित्सालय पर पहुंचते है तो चिकित्सक प्रवीण कुमार मौके से सदैव नदारद रहते हैं। पशु चिकित्सक की अनदेखी के कारण ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक प्रवीण कुमार का कहना है कि लंपी रोग के लिए लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने भगवानपुर चट्टावन से लंपी रोग से संबंधित मामले में अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें