संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। फलावदा-मवाना मार्ग पर भैंसा-बुग्गी की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। युवक की लापरवाही से हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल व्यक्ति की पहचान फूल सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल फूल सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। क्षेत्र में भैंसा-बुग्गी दौड़ाने से होने वाले हादसों को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इसे राहगीरों के लिए जोखिम भरा बताया है। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि भैंसा-बुग्गी दौड़ाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।