फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दुष्कर्म पीड़िता की मौत, परिजनों का हंगामा, गांव की सीमाएं सील, मीडिया और बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक

Sat, 31 Jan 2026 11:07 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। बाहरी लोगों और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
 
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बहसूमा क्षेत्र के गांव महमदपुर सिखेड़ा में दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत के बाद हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। किशोरी तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझती रही, लेकिन शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने गांव की सीमाएं पूरी तरह की सील
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव के सभी मुख्य मार्गों को बंद कर दिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता की मौत: पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार, गांव में नाकेबंदी-भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


मीडिया को भी नहीं मिल रही अनुमति
तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र मीडिया को भी गांव में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


भारी पुलिस बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर
देर रात शव गांव पहुंचते ही पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया। दोनों ओर से आवाजाही रोक दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें