फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्राम पंचायत सचिव ने प्रधान पर मारपीट करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव मो़ आबिद ने प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी पर मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। उधर प्रशांत चौधरी ने आरोप निराधार बताते हुए पंचायत सचिव पर कमीशन का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत साहनपुर निवासी ग्राम पंचायत सचिव मो़ आबिद ने ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव संगठन के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को ग्राम प्रधान व उसके दो साथियों द्वारा मारपीट करने की तहरीर सौंपी। मो़ आबिद का आरोप था कि ग्राम पंचायत अमानुल्लापुर में वह पंचायत से संबधित रिकाॅर्ड रखने के लिए गए थे। तभी ग्राम प्रधान प्रशांत कुमार ने उसके द्वारा बिल बाउचर मांगने पर अभद्रता और मारपीट की।
उधर, ग्राम प्रधान प्रशांत कुमार ने आरोप को निराधार बताते हुए पुलिस को ग्राम पंचायत सचिव मो़ आबिद द्वारा स्वंय कॉल करके आने, उनसे कमीशन का दबाव बनाने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान प्रशांत कुमार ने पंचायत सचिव द्वारा मारपीट और अभद्रता के आरोप के संबंध में पुलिस को ऑडियो और वीडियो सौंपे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सतविंदर सिंह पोप, धीर सिंह, राजवीर सिंह, मुश्ताक अली आदि ग्राम प्रधान सोमवार को एसडीएम रम्या आर से मिले। ग्राम प्रधानों ने पंचायत सचिव मो़ आबिद द्वारा भ्रामक आरोप लगाने और कमीशन का दबाव बनाने की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने बीडीओ ज्योति चौधरी के प्रशिक्षण से वापस आने के बाद मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें