फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विधायक तसलीम अहमद ने मालन नदी कटान क्षेत्र का दौरा किया

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव बीरूवाला में मालन नदी के कटान का निरीक्षण करते विधायक।
विज्ञापन
नजीबाबाद। मालन नदी के उफान से प्रभावित बड़िया-जट्टीवाला कार सेवा से बने मालन नदी पुल और बीरूवाला क्षेत्र का विधायक तसलीम अहमद ने दौरा किया। विधायक ने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग को तटबंध आदि बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधायक तसलीम अहमद ने गांव बड़िया में कार सेवा से बने मालन नदी के पुल क्षेत्र में भारी कटान और पुल को खतरा उत्पन्न होने की स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने सिंचाई खंड अफजलगढ़ और बाढ़ नियंत्रण विभाग को तत्काल प्रभावी कार्रवाई की सलाह दी। उन्होंने कटान रोकने के लिए तटबंध आदि बनाने को कहा। बीरूवाला फॉर्म के प्रबंधक धर्मवीर सिंह, पूर्व प्रधान अवतार सिंह और क्षेत्रवासियों ने विधायक को मालन नदी से हुए नुकसान की स्थिति दिखाते हुए उन्हें माल नदी का जल बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि नदी के कटान से किसानों की सैंकड़ो बीघा ज़मीन नदी में समा गई है।
विधायक हाजी तसलीम अहमद ने सिखों की कार सेवा से बने मालन नदी पुल के स्थान पर नया पुल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग से प्राकलन तैयार कराकर शासन भेजने को कहा। इस मौके पर प्रधान जट्टीवाला सतविंदर सिंह पोप, डॉ. नरेंद्र सिंह, शीशा सिंह, गुरजीत सिंह काका, दमन प्रताप सिंह, जगमीत सिंह, बलविंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह, पिंटू सिंह, एसएस नेगी, गुरमेल सिंह, हरविंदर सिंह, जसवंत सिंह, मनप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें