फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से मिले ग्राम प्रधान

विज्ञापन
दौराला - संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात करते। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
दौराला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा के क्षेत्र महामंत्री सत्येंद्र भराला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह माह बढ़ाए जाने के निर्णय पर उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कार्यकाल बढ़ने से ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। संगठन मंत्री ने भी ग्रामीण विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। भेंट के दौरान ग्राम पंचायतों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर पद्मेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें