मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मेरठ सहारनपुर विधान परिषद स्नातक सीट से विक्रांत वशिष्ठ के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में विक्रांत वशिष्ठ को तन, मन, धन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ाया जाएगा।
विक्रांत वशिष्ठ का मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शीघ्र ही स्वागत किया जाएगा। विक्रांत वशिष्ठ के विधान परिषद स्नातक के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। उनकी घोषणा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय व पार्टी हाईकमान का इसके लिए आभार व्यक्त किया है। संवाद