वूशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगे विक्रांत
मेरठ। 17वीं वर्ल्ड वुशू चैंपियनिशप का आयोजन 31 अगस्त से 7 सितंबर तक ब्राजील में होने जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ वॉरियर फाइट क्लब के विक्रांत बालियान भी प्रतिभाग करेंगे। विक्रांत बालियान यहां मेरठ में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। वह 75 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह यहां मेरठ में कोच कपिल कुमार से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस मौके पर कोच कपिल कुमार, अजय तोमर, ऋषभ त्यागी, भावना आदि ने विक्रांत को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद