फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्री राजपूत करणी सेना के मेरठ जिला प्रभारी बने विकास

Tue, 30 Jun 2026 05:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - निशानेबाजी में शूट ऑन एकेडमी के खिलाड़ी पदक जीतकर लौटे।
विज्ञापन
मोदीपुरम। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी विकास ठाकुर को श्री राजपूत करणी सेना का मेरठ जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनका मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू की संस्तुति पर किया गया।
विज्ञापन

विकास ठाकुर इससे पहले राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि विकास ठाकुर के नेतृत्व में मेरठ जनपद में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा। उनके मनोनयन पर देवेंद्र चौहान, दीपक तोमर, पंकज राणा, बंटी सिसोदिया आदि पदाधिकारियों व समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें