फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। फिर छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि के स्वरूपों में सज-धज कर लघु नाटिका रूपी रामलीला का मंचन कर श्रीराम के जन्म से लेकर रावण वध तक सभी प्रसंगों की सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। संपूर्ण विद्यालय जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया।विद्यालय की छात्राओं ने भव्य नृत्य प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में प्रधानाचार्या मनीषा जैन ने रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया और सभी को दशहरा पर्व की शुभकमना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें