फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पर्यावरण धर्म समिति की प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। दशहरा पर्व के मद्देनजर पर्यावरण धर्म समिति द्वारा प्रस्तावित 2 अक्तूबर की प्रतियोगिता अब 6 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। यह निर्णय विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों, शिक्षकों और समिति के सदस्यों की सामूहिक बैठक में लिया गया। समिति अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल एडवोकेट ने बताया कि दशहरे के कारण विद्यालयों व विद्यार्थियों की भागीदारी प्रभावित हो सकती थी, इसलिए सर्वसम्मति से तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम का स्थान व समय पूर्ववत रहेगा, उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव साझा किए और नई तिथि पर अधिक प्रभावी आयोजन का विश्वास जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें