फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट के हर जिले से हिंदुओं का पलायन : सुरेंद्र जैन

Mon, 20 Jun 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌विहिप की प्रेसवार्ता में बोलते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन रविवार को केशव भवन पहुंचे। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी के वह जिले, जहां दूसरे समुदाय के लोग ज्यादा हैं, वहां से हिंदुओं का पलायन हो रहा है। रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर में स्थिति बदतर है। इन जिलों के 60 से अधिक गांव और कस्बों में स्थिति बदतर है। चिंता जताई कि यही हाल रहा तो कुछ दिनों बाद हिंदू स्वाभिमान से नहीं जी सकेगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विहिप ऐसे स्थानों पर सर्वे करा रही है, जहां से हिंदू परिवार पलायन कर रहे हैं। सर्वे के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में कमोबेश यह समस्या है। उन्होंने कहा कि सर्वे पूरा होने पर विहिप हकीकत सामने लाएगा। सुरेंद्र जैन ने कहा कि वेस्ट यूपी के बिगड़ते हालात पर पूर्व राज्यपाल टी राजेश्वर राव ने अपनी रिपोर्ट दी थी। उन्होंने स्पष्ट रूप कहा था कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो हिंदू यहां स्वाभिमान से नहीं रह सकेगा। पूर्व राज्यपाल की रिपोर्ट पर ध्यान दिया जाता तो आज ये हालात न होते।
उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए सपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़, दुष्कर्म और व्यापारियों से रंगदारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री आजम खां के इशारे पर ही सरकार चल रही है। वेस्ट में बढ़ती गुंडागर्दी के कारण व्यापारी स्वाभिमान के साथ अपना व्यापार नहीं कर पा रहा है। व्यापारी कारोबार और घर छोड़कर पलायन कर रहा है। सुरेंद्र जैन ने कहा कि रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर में कई इलाके ऐसे हैं, जहां हिंदू आबादी 10 फीसदी से नीचे चली गई है। इस दौरान प्रांत संयोजक बजरंग दल बलराज डूंगर और प्रांत प्रवक्ता शीलेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें