मेरठ। विद्या नालेज पार्क क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और एलीट क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 50 रन से मैच जीता।
विद्या क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम ने 203 रन बनाए। इसमें देव सैनी ने 82, अक्की सरन ने 56 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलीट क्रिकेट एकेडमी की टीम 153 रन ही बना सकी। विद्या क्रिकेट एकेडमी ने 50 रन से मैच जीता। विद्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में दिवित और अक्की ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अक्की सरन को चुना गया। इस मौके पर विद्या क्रिकेट एकेडमी के कोच सुधीर सरन ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।