विद्या क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी
मेरठ। मंगलवार को विद्या यूनिवर्सिटी में विद्या क्रिकेट एकेडमी और बीएवी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया । इसमें विद्या क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 29.4 ओवर में 10 विकेट पर 221 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएवी क्रिकेट एकेडमी 23. 1 ओवर में 80 रन पर सिमट गई। विद्या क्रिकेट एकेडमी ने ये मैच141 से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अक्षय को को चुना गया। उन्होंने 63 बाल में 95 रनों की पारी खेली। विद्या क्रिकेट एकेडमी की तरफ से दीवीत को श्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। कोच सुधीर सारण ने अपनी टीम को जीत की बधाई दी। संवाद