फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sun, 25 Nov 2018 01:34 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
 विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किए जाने के खिलाफ न्यू अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा अनवेषण ट्रस्ट संगठन के बैनर तले कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अलवी ने बताया कि विद्युत विभाग चेकिंग के नाम पर मीटर में गड़बड़ी बताकर 60 हजार से दो लाख रुपये तक का जुर्माना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग अब स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांग कि स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। पुराने मीटर उतारे जाए तो उपभोक्ता को रसीद उसी वक्त उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की पहली गलती को माफ कर दिया जाए। इस आशय का ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान मनरेगा लेबर मॉनिटरिंग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शमसुद्दीन अब्बासी ने भी उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण करने की मांग की। इरफान सैफी, इकरामुद्दीन, मो. शाहिद, सलीम अहमद, फैज अहमद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें