फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डवासियों के लिए नजीर बने सभासद सलेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कालोनीवासियों के लिए नजीर बने सभासद
मवाना। आम तौर पर सभासदों से निर्माण कार्य के दौरान कमीशन लेने का आरोप लगता रहता है। लेकिन इन सबसे अलग हटकर नगर पालिका मवाना में एक सभासद ऐसा भी है जो अपने वार्ड में साफ सफाई व सुविधाएं देने के लिए जेब से रुपये तक खर्च कर देता है। यह सभासद आज अपने वार्ड वासियों के लिए नजीर बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड न. 2 के सभासद सलेकचंद नगर की प्रीतनगर कॉलोनी में रहते है। सलेक चंद ने देश में चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर बीड़ा उठाया और सबसे पहले कालोनी के पार्क से सफाई की शुरुआत की। उनके इस प्रयास को देखते हुए कॉलोनी के लोग भी आगे आए और पार्क के सौंदर्यीकरण करने में उनका सहयोग किया। आलम यह है कि आज उनके अथक प्रयास के चलते नगर में कूड़े से खाद बनाने के लिए बायो कम्पोस्ट बनाया गया है। यहीं नहीं कॉलोनी में लगी सोलर लाइट खराब होने पर एक दिन सभासद स्वयं ही रात के अंधेरे में खंभे पर चढ़ गए और बैटरी में पानी कम देख पानी की व्यवस्था की। उनके इन प्रयासों को देखते हुए आज कॉलोनी के बड़े व बच्चे उनका सहयोग कर रहे है। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि यह एक अच्छी पहल है। हम सभी को सभासद से सीख लेनी चाहिए। जब तक हम स्वयं जागरुक नहीं होंगे देश स्वच्छ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें