बहसूमा। पंडित विधि चंद शर्मा को बधाई देते हुए ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी फोटो संवाद
बहसूमा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने संगठन विस्तार करते हुए पंडित विधि चंद शर्मा पर दोबारा भरोसा जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने विधि चंद शर्मा को दूसरी बार हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया है। शर्मा ने आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना और ब्राह्मण समाज के हितों की आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। हस्तिनापुर क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। संवाद