मवाना। हस्तिनापुर रोड पर नहर से आगे स्थित नर्सरी पर सो रहे मजदूर बालेश को किसी व्यक्ति ने ईटों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि मजदूरी करने वाले बालेश निवासी हाजीपुर पर यह हमला किया गया। आशंका है कि किसी मनोरोगी ने ऐसा किया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद