फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 परिवारों द्वारा किया गया विधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति, समृद्धि के लिए 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को 31वें दिन सर्वप्रथम विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने क्रियाओं का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

आज के सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य राजीव वैद्य, स्वर्ण कलश से अभिषेक का रूपिन काला, शांतिधारा का अनुराग पाटनी, विजय चौधरी को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन बरखा काला, दीप्ति वैद्य, कीर्ति पाटनी, प्रियंका चौधरी ने किया। इस दौरान 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। आज 101 परिवारों ने विधान का आयोजन कराया। सिंपल जैन, इशिता जैन, जानकी जैन, अमिषा जैन, राशि चौधरी, कमला देवी जैन, पद्मचंद जैन, विमला देवी, सोहनलाल जैन, गौतम जैन को शामिल होने को सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज अयोध्यापुरी पंडाल में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जैनेश्वरी मुनि दीक्षा प्रदान की गई। समस्त स्थानीय जैन समाज, बड़ा मंदिर व गुरुकुल के समस्त स्टाफ एवं बच्चों ने सभी कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराई। परम पूज्य गुरुवर श्री चैत्यसागर ने कहा कि-दीक्षा का अर्थ है हम गुजरें उससे पहले अपने लिए व दूसरों के लिए कुछ कर गुजरे। प्रत्येक भव्य आत्मा में परमात्मा बनने की शक्ति होती है, लेकिन इसके लिए मोक्ष के कठिन मार्ग पर चलना होता है। हर किसी के भाव इस मार्ग पर चलने के लिए नहीं होते। यह तो पूर्व जन्मों के असीम पुण्य संचय के फलस्वरूप होता है। ऐसे ही भावों के साथ एक भव्य जीव ने इस दुनिया में जन्म लिया। आज के विधान का विसर्जन बीनू जैन, पंच परमेष्ठी का दीप प्रज्ज्वलन सरिता जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन जिनेंद्र जैन, चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन आशू जैन, सिद्धि जैन द्वारा किया गया। क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन सराफ, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह संयोजक मोतीलाल जैन, राकेश जैन क्रेशर वाले, रोहित जैन, अतुल जैन, बबलू, अनिल जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें