छात्र से मारपीट, वीडियो वायरल, तहरीर दी
खरखौदा। गांव फफूंडा निवासी एक छात्र खरखौदा में ट्यूशन जाता है। दो दिन पूर्व घर लौटते समय कुछ छात्रों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट की वीडियो वायरल हो गया। परिजनों ने थाना पर तहरीर दी है। छात्र रोहित शर्मा मोहल्ला खड़खड़ियान में एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ता है। दो दिन पहले जब छात्र ट्यूशन से घर के लिए आ रहा था। हनुमान मंदिर के पास कस्बे की कुछ छात्रों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। इस बीच मारपीट की किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। शनिवार को रोहित के परिजन थाने पहुंचे और वीडियो में दिखाई दे रहे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।