तीन माह से नहीं मिल रहा राशन, आक्रोष
सरधना। ईदगाह रोड मोहल्ला धर्मपुरी स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से जुड़े कार्डधारकों को तीन महीने से राशन नहीं मिल रहा है। शनिवार को तहसील पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए राशन दिलाने की मांग की। लोगों का आरोप है कि महिला के नाम पर अन्य लोग एजेंसी का संचालन कर रहे हैं। आरोपी कार्डधारकों को राशन नहीं देते हैं। राशन की कालाबाजारी करते हैं। पिछले तीन महीने से गरीब लोगों को राशन नहीं मिला है। लोग कई बार हंगामा कर चुके हैं। तहसील पहुंचे पीड़ितों ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय से शिकायत करते हुए राशन दिलाने की मांग की। राशन नहीं मिलने पर लोगों ने सोमवार से तहसील में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। शिकायत करने वालों में शफीक, शादाब, शोएब, बिलाल, वसीम, इरशाद, बाबूदीन, शाहनवाज आदि शामिल रहे। एसडीएम ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की आश्वासन दिया।