फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लिसाड़ीगेट में तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में फतेहउल्लापुर के रहने वाले युवक का तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो एसपी सिटी तक पहुंचा तो उन्होंने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस वीडियो की जांच करने पहुंची, लेकिन वहां अभी आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवक तमंचा लोड करता हुआ दिख रहा है। उसके साथ एक अन्य युवक भी बैठा है। वह अपने दोस्त की हरकतों पर मुस्कुरा रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरु कर दी है। वीडियो फतेहउल्लापुर के युवक का बताया जा रहा है। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार तमंचे के साथ वीडियो वायरल हो चुके हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें