फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्मशान घाट पर चिता से अस्थियां निकलते युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
-वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरना में श्मशान घाट पर चिता से अस्थियां निकालते गांव के ही ताहिर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही पीड़ित परिवार व पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मोरना गांव निवासी रोहित ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता अजब सिंह उर्फ लीलू (55) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार शाम उनका निधन हो गया था। परिजनों ने गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया था। अंतिम संस्कार के बाद सभी परिजन घर लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव का ही ताहिर काला कपड़ा बांधकर श्मशान घाट पहुंचा और चिता से अस्थियां निकालने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने उसका वीडियो बना लिया। ग्रामीण ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। मगर उनके पहुंचने से पहले आरोपी मौके से चला गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने आरोपी पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाया है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें