फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तिहरे हत्याकांड के आरोपी हाजी इजलाल के बेटे का हथियारों के साथ वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

जेल से जमानत पर रिहा हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी हाजी इजलाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार उसके बेटे जैद का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए इजलाल के घर पर दबिश दी, लेकिन जैद नहीं मिला। पुलिस ने चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
हाजी इजलाल मेरठ कालेज के तीन छात्रों की हत्या के मामले में जेल गया था। 15 साल जेल में रहने के बाद इजलाल की कुछ महीने पहले ही जमानत हुई थी। इजलाल से जान का खतरा जताते हुए कुछ लोगों ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोबारा जेल भेजने की मांग की थी। शनिवार को हाजी इजलाल के बेटे जैद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 15 सेकंड के इस वीडियो में इजलाल का बेटा हथियार के साथ दिख रहा है। वीडियो में जैद का भाई भी दिख रहा है। इसमें वह पूरी रील बनाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दबिश देने के लिए इजलाल के घर दबिश दी गई। घर पर इजलाल और उसके बेटे नहीं मिले। उनके चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गुदड़ी बाजार चौकी इंचार्ज संजीव माथुर की ओर से मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



-
शाहिद अखलाक के बेटे का भी हुआ था वीडियो वायरल
- पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे साकिब का भी वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शाहिद अखलाक का बड़ा बेटा साकिब इसमें कार चलाते हुए दिख रहा था। कार के अंदर नोटों की गड्डियां और दो पिस्टल रखी थीं। इस वीडियो की भी पुलिस ने जांच की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें