फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांव झुनझुनी में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव झुनझुनी में ग्राम प्रधान बृजमोहन आर्य पक्ष व आरएसएस के पूर्व जिला प्रचारक मुरादाबाद बॉबी उर्फ रहीश पाल पक्ष के बीच शनिवार को ग्राम पंचायत की जमीन पर मिट्टी फैलाने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी के सामने ही दोनों पक्षों में हुई कहासुनी के बाद लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे, जिसमें छह लोग घायल हो गए। इस बीच पीआरवी के जवान मौके से निकल लिए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुरादाबाद के पूर्व जिला प्रचारक बॉबी उर्फ रहीश पाल के मुताबिक़ ग्राम समाज की भूमि पर ग्राम प्रधान बृजमोहन अपने भाई से ग्राम पंचायत की जमीन पर मिट्टी डलवा कर अवैध कब्जा करवा रहा था। विरोध करने पर प्रधान पक्ष ने गाली गलौज कर उन पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें वह, सुनील और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं ग्राम प्रधान बृजमोहन आर्य ने मुताबिक़ वह अपने भाई मित्र सेन के प्लॉट पर मिट्टी का लेवल करवा रहे थे। इसी दौरान बॉबी पक्ष ने उन पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में प्रधान बृजमोहन आर्य, मित्रसेन और देवेंद्र घायल हो गए। इस दौरान सूचना पर पहुंची पीआरवी मौके से भाग गई। बाद में पुलिस ने शांति भंग में सुनील, अंकित, आकाश व देवेंद्र का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें