अधिकारियों ने वीडियो क्लिप के आधार पर शुरू की जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ है। इसमें पुलिसकर्मी ठेके से शराब की पेटी सरकारी वाहन में रखवाता दिख रहा है। वायरल वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो क्लिप वायरल करने वाला युवक वसूली के मामले में पहले जेल भी जा चुका है। वीडियो पुराना है या नया पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
55 सेकेंड के वायरल क्लिप एक पुलिसकर्मी सरकारी वाहन से उतरकर ठेके पर पहुंचा। उसने सेल्समैन से कुछ बात की। कुछ ही सेकेंड में ठेके का सेल्समैन पेटी लेकर ठेके से बाहर आता है और सरकारी वाहन में रख देता है। गाड़ी में अन्य पुलिसकर्मी भी बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ठेका जेल चुंगी लिखा दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी ठेके पर पैसे देता नहीं दिखा और सरकारी वाहन का शराब लाने में इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वीडियो क्लिप की जांच की जाएगी। वीडियो कहां का है और कब का है, इसका भी पता लगाया जाएगा।
ठेके से सरकारी गाड़ी में शराब ले जाती, पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो और फोटो