फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कैद हुआ इंसान तो जीव जंतुओं ने प्रकृति से जोड़ा साथ, गंगा में अठखेलियां करते डॉल्फिन का वीडियो वायरल

Wed, 29 Apr 2020 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
dolphin in ganga river - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गंगा में अठखेलियां करती एक डॉल्फिन का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ तो लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे। किसी ने लॉकडाउन के चलते गंगा का पानी का स्वच्छ होने पर डॉल्फिन का डांस लिखना शुरू कर दिया तो किसी ने कमेंट कर दिया कि अरे प्रदूषण खत्म हुआ तो देखो कितनी बढ़ गईं डॉल्फिन। वीडियो की जांच हुई तो सामने आया कि यह एक साल पहले मेरठ वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बनाया गया वीडियो है। जिसे सोशल साइट पर दो दिन पहले अपलोड किया गया है।
विज्ञापन


लॉकडाउन में लोग एक महीने से घर में बंद हैं। फैक्ट्रियां बंद होने और वाहनों के कम होने के कारण ध्वनि प्रदूषण भी न के बराबर है। ऐसे में जानवरों-पंछियों का मूवमेंट सड़कों और शहरों में बढ़ गया है। डीएफओ अदिति शर्मा बताती हैं कुछ लोग सोशल साइट पर पंछियों के फोटो डालकर लिख रहे हैं कि देखिए प्रदूषण घटने पर कितने पक्षी बढ़ गए हैं।

वे बताती हैं कि एक महीने में कोई जीव-जंतु या पंछी नहीं बढ़ा है। लोगों के घरों में रहने के कारण इनका मूवमेंट बढ़ गया है। इसी तरह से गंगा में डॉल्फिन हों या फिर घड़ियाल, कछुए या अन्य जीव। इनके मूवमेंट पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं है। गंगा का पानी इनके लिए पहले से ही अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ है वह पिछले साल आईएफएस आकाश बधावन ने टीम के साथ बनाया था। गंगा में बिजनौर बैराज से नरौरा बैराज तक साल 2005 से डॉल्फिन के संरक्षण का काम चल रहा है।

इस समय गंगा के इस सौ किलोमीटर के क्षेत्र में 35 डॉल्फिन हैं। हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा में डब्लूडब्लूएफ की टीम द्वारा कछुओं और घड़ियाल के संरक्षण का काम चल रहा है। हर साल किसानों की मदद से सैकड़ों कछुए गंगा में छोड़े जाते हैं।

डॉल्फिन के बारे में खास
  1. डॉल्फिन की उम्र 30 साल के करीब होती है।
  2. 10 साल की उम्र में डॉल्फिन व्यस्क होती है।
  3. डॉल्फिन दो से तीन साल में एक शावक को जन्म देती है।
  4. डॉल्फिन हर तीन मिनट में एक बार पानी से बाहर आती है। इसी आधार पर इसकी गणना होती है।
  5. डॉल्फिन के बारे में माना जाता है कि वो अपने रहने के स्थान से कभी ज्यादा दूर नहीं जाती है।

वर्षवार डॉल्फिन गणना
2015 - बिजनौर से नरोरा बैराज तक - 22
2016- बिजनौर से नरोरा बैराज तक - 30
2017- बिजनौर से नरोरा बैराज तक - 32
2018 - बिजनौर से नरोरा बैराज तक -33
2019- बिजनौर से नरोरा बैराज तक - 35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें