- सीओ सदर बोले- मामले की जांच कराई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। रक्षाबंधन मेले में आयोजित रागिनी कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकार के अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
लावड़ कस्बे में रक्षाबंधन मेले में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे थे। मेले में महिलाओं और बच्चों की भी मौजूदगी रही। रविवार देर रात मीठेपुर मार्ग पर स्थित एक मंडप में रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आई महिला कलाकार का अश्लील डांस करते हुए का वीडियो कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और डांस पर आपत्ति जताई।
कस्बे के ही समाजसेवी मोहन सैनी ने वीडियो पोस्ट करते हुए प्रतिक्रिया दी कि रागिनी देखने बहुत से लोग अपने परिवार की महिलाएं और बच्चों के साथ गए थे लेकिन इस तरह के डांस की प्रस्तुति देखकर वह कार्यक्रम छोड़कर चले गए। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। लोगों ने कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद प्रस्तुति नहीं रोके जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आयोजकों और संबंधित अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन मेले में आयोजित रागिनी कार्यक्रम में अश्लील डांस की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।