आरोपी जेल में बंद, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दो मई को अमन की हत्या करने के मुख्य आरोपी सूफियान का बृहस्पतिवार को तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी किसी के मकान के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर रहा है। सूफियान इस दिनों जेल में बंद है। पुलिस वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की तलाश में लग गई है।
ऊंचा सद्दीक नगर निवासी अमन की आरोपी सूफियान ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस मुठभेड़ में सूफियान पैर में गोली लगने से घायल हो गया था।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। बृहस्पतिवार को सूफियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें आरोपी एक मकान के बाहर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है। घटना का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी से पूछताछ की तैयारी कर रही है। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि वायरल वीडियो कब का है और आरोपी किस के घर पर फायरिंग कर रहा है। इसकी जांच की जा रही है।