फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिश कुत्ते को पटक कर मारने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली में एक युवक ने लावारिश कुत्ते को जमीन पर पटक कर मारने की वीडियो वायरल होने पर नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सिसौली गांव निवासी नरेश पुत्र रामपाल ने एक लावारिश कुत्ते को पकड़कर हवा में उछाल कर जमीन पर पटककर मार डाला। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर मुंडाली पुलिस ने संज्ञान लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में सरयू एनिमल वेलफेयर सोसायटी चलाने वाली गंगानगर मेरठ निवासी सुनीता गौतम ने बताया कि मुंडाली थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नरेश के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। बताया गया कि नरेश कुमार पहले भी कई कुत्तों को मार चुका है, क्योंकि यह अपने घर पर कुछ मुर्गी के बच्चे पालता है और कुत्ते उन्हें मार देते हैं। उधर, परिजनों का कहना है कि नरेश के बेटे को कुत्ते ने काट लिया था। गुस्से में नरेश ने कुत्ते को मार दिया। अब उसे उसका दुख व अफसोस है। उधर, पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें