फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Sun, 05 Jul 2020 12:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Bribe
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चरथावल थाने पर तैनात एक एसआई का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एसपी सिटी सतपाल अंतिल को सौपी है।

विज्ञापन


चरथावल थाना क्षेत्र की हिंडन नदी चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र तेवतिया पर गांव नंगला राई के किसी मामले में ग्रामीण से 50 हज़ार की रिश्वत लेने का आरोप है। इस दौरान किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।


मामला एक जुलाई का बताया गया है। सोशल मीडिया पर आने पर शनिवार देर रात एसएसपी ने आरोपी एसआई को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आने पर आरोपी एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच एसपी सिटी सतपाल अंतिल को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें