इसके बाद सेल्समैन सुनील ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। करीब दस मिनट बाद ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सदर द्वितीय मुकेश मिश्रा के साथ आसपास के थानों की पुलिस मौके पर आ गई। पेट्रोल पंप लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने उसी आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। शक के आधार पर कई युवकों को हिरासत में लिया गया है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने घटना को लेकर कई घंटे तक माथापच्ची की है। पेट्रोल पंप मालिक की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
पेट्रोल पंप लूट के घटनास्थल को लेकर सदर कोतवाली और कुतुबशेर थाने की पुलिस में सीमा विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे का क्षेत्र बताते रहे। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घटनास्थल सदर कोतवाली का पाया गया है। रात में लूट की राशि 55 हजार रुपये के करीब बताई गई थी, मगर सोमवार को रकम 65 हजार रुपये पहुंच गई।
बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंप पर लूट करने से पहले बदमाशों ने रेकी की थी। सीसीटीवी फुटेज में लूटपाट करने वाले दोनों बदमाश पहले 11 बजकर 51 मिनट पर पेट्रोल पंप पर आए। पंप का भ्रमण करने के बाद वह निकल गए। दोनों बदमाशों करीब पांच मिनट तक सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे खड़े रहे। दोनों बदमाश 11 बजकर 56 मिनट पर फिर आए।
पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में अभियोग पंजीकृत कर लुटेरों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। मोटर साइकिल का जो नंबर आया है, वो भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। खुलासे को सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है।- प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/