यूपी के बिजनौर जनपद में एक महिला ने गांव के चार युवकों पर उसकी बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसपी से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि 21 अगस्त की सुबह वह अपनी दो बेटियों के साथ खेत पर चारा लाने गई थी, तभी पीछे से गांव के ही चार युवक खेत पर पहुंच गए।
आरोप है कि चारों युवक उसकी एक बेटी को जबरन खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और तमंचे के बल पर चारों ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता और उसकी दूसरी बेटी के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर उनकी मदद के लिए आए, लेकिन आरोपियों ने तमंचे का डर दिखाकर उनको भी रोक दिया और पुलिस से शिकायत करने पर दूसरी बेटियों के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
यूपी: आठ युवती व एक मासूम बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर चुका था मुठभेड़ में ढेर हुआ शकील, ऐसे हुआ खुलासा
महिला ने बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। बेसहारा जानकर आरोपी कई बार उसके घर पर आकर उसकी बेटियों के साथ अश्लीलता और मारपीट कर चुके हैं। जिसकी शिकायत कई बार थाने में की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/