फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोटों के साथ शातिर युवक गिरफ्तार, कई जिलो में फैला था नेटवर्क

Sun, 26 Mar 2017 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
जाली नोट के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली नोटों के साथ मेरठ के युवक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हकीकत चौहान निवासी रसूलपुर जानी मेरठ, तहसीन निवासी गांव मोहम्मदाबाद बुलंदशहर और फजर निवासी गोनाची बल्लभगढ़ हरियाणा हैं। आरोपियों के पास से एक लाख 40 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। सभी नोट 100-100 रुपये के हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी फजर हरियाणा में पेपर और प्रिंटर की मदद से नोट छापता था। हकीकत और तहसीन इन नोटों को असली नोटों के साथ मिलाकर बाजारों में चलाते हैं।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त प्रवीर रंजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली था कि दिल्ली और यूपी में हकीकत व तहसीन नाम के शख्स नकली नोटों का धंधा कर रहे हैं। दोनों ही नकली नोट लेकर अपनी वर्ना कार से मेरठ जाएंगे। 

पुलिस ने वजीराबाद फ्लाईओवर रिंग रोड के पास सुबह 11 बजे दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान हकीकत ने बताया कि वह भलस्वा डेयरी इलाके में कबाड़ी का काम करता है। एक लाख रुपये पर उन्हें 15 हजार रुपये का फायदा होता था। मेरठ में पहले भी नकली नोट छापने के मामले में एक गैंग पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें