फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम की दावत में पहुंचा उपराष्ट्रपति का परिवार 

Sat, 29 Jul 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
अाम का लुत्फ लेती सलमा अंसारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का परिवार शनिवार को झिंझाना में पूर्व चेयरमैन के पुत्र मुन्ने मियां के घर पहुंचा। वहां सभी ने आम की दावत में भाग लिया। कस्बे के पूर्व चेयरमैन साजिद मियां के पुत्र मुन्ने मियां के आमंत्रण पर शनिवार को दोपहर 12 बजे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी और रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल जमीरूद्दीन (फिल्म स्टार नसीरूद्दीन शाह के भाई) तथा बच्चों के साथ पहुंचे। सबसे पहले परिवार और बच्चों के साथ लंच किया। फिर गांव गाजीपुर स्थित बाग में आम की दावत में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न किस्मों के आमों का लुत्फ उठाया। इसके बाद उपराष्ट्रपति की पत्नी करनाल के रास्ते दिल्ली लौट गईं। मेजबान मुन्ने मियां ने बताया कि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ उनका पुराना नाता है। दावत में सूजे मियां, शाहबुद्दीन के अलावा एसडीएम दुष्यंत मौर्य, सीओ वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें