फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने विवि मार्ग से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कमिश्नर के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम की टीम ने तेजगढ़ी चौराहे पर अतिक्रमण हटवाया। निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार, लेखपाल कुंवरपाल और पुलिस टीम सड़क किनारे खोखे, ठेले, गैराज और होर्डिंग आदि पर बुलडोजर चलाते हुए मंगल पांडे नगर के निकट पहुंची तो खोखे और गैराज संचालक विरोध में उतर आए। संपत्ति अधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुला लिया। विरोध के बीच करीब आधा घंटा तक अभियान बंद रहा। लेकिन भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के चलते भीड़ को शांत होना पड़ा। संपत्ति अधिकारी का कहना है कि हरित पट्टी को खाली कराकर पौधे लगवाए जाएंगे, ताकि पूरा क्षेत्र हरा भरा रहे। अन्य मार्गों पर भी सड़क किनारे हरित पट्टी को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें