फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण : हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष रहे नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा रविवार को भी नजरबंद रहे। शनिवार की तरह पुलिस ने उन्हें महासभा के कार्यालय में ही नजरबंद रखा।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड पर हिंदू महासभा का कार्यालय है। रविवार को फिर से ब्रह्मपुरी पुलिस इस कार्यालय पर पहुंची और महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. अशोक शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल को कार्यालय में ही नजरबंद रखा। इस दौरान पुलिस ने न तो उन्हें बाहर निकलने दिया और ही किसी को उनसे मिलने दिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अयोध्या प्रकरण को लेकर उन्हें नजरबंद नहीं किया है बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से उन पर नजर रखी जा रही है। अभी कार्यालय पर पुलिस की ड्यूटी लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें