फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ताओं ने लूट के खुलासे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप कार्यकर्ताओं ने लूट के खुलासे की मांग
विज्ञापन

दौराला। समौली मार्ग पर मवाना चीनी मिल के ठेकेदार से हुई हजारों की लूट के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। रविवार दोपहर विहिप कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर जल्द घटना के खुलासे की मांग की। इसके अलावा दो दिन पहले रुहासा गांव में चार दुकानों में हुई चोरी के मामले में भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

समौली निवासी सेंसरपाल शनिवार को दौराला स्थित बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। समौली मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आए बदमाशों ने उनके सिर पर वार कर नकदी लूट ली। इस मामले में रविवार को दूसरे दिन भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। विहिप कार्यकर्ता जितेंद्र कांबोज, पुरूषोत्तम उपाध्याय, प्रदूमन जैन, राधेश्याम अग्रवाल, मास्टर ओमप्रकाश, सुानील अहलावत लूट पीड़ित सेंसरपाल के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। इसके अलावा रुहासा गांव में वसीम, केशव, मुबारिक अली, गगन की दुकान में हुई हजारों की चोरी के मामले में भी दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई अहम जानकारी हासिल नहीं कर सकी है। चोरी के बाद चोर कार में सामान ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में बदमाशों व चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द घटनाओं का खुलासा किया जायेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें