I- 20 तक होगा सड़क पर निर्माण और सौंदर्यकरण I
I
संवाद न्यूज एजेंसीI
Iमेरठ। IIआने वाले बीस दिन तक रात को हापुड़ अड्डे से बेगमपुल तक बाएं हाथ की तरफ नहीं जा सकेंगे। हालांकि बेगमपुल से हापुड़ अड्डे की तरफ वाहन आ सकेंगे। दाईं साइड में यदि जगह हुई तो वाहनों को जाने दिया जाएगा। वन-वे कर दिया जाएगा। यदि जगह नहीं हुई और भीड़ ज्यादा हुई तो गांधी आश्रम चौराहे से सीताराम पुलिया से मोहनपुरी होते हुए वाहनों को निकाला जाएगा। I
Iयातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने बताया कि हापुड़ अड्डे से लेकर बेगमपुल तक सड़क का निर्माण और सौंदर्यकरण का कार्य बुधवार रात ग्यारह बजे से पीडब्लूडी ने शुरू कर दिया है। एक तरफ का यातायात बंद करने का निवेदन पीडब्लूडी अधिकारियों की ओर से किया गया है। हापुड़ अड्डे के दाईं तरफ दूसरी साइड जगह होगी तो वाहनों को बेगमपुल की ओर निकाला जाएगा। यदि जगह नहीं होगी, रात को भारी वाहन भी चलते हैं तो वाहनों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। यातायात पुलिसकर्मियों की डयूटी भी लगा दी गई है।I