फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली बंबा बाईपास पर हादसा, उजड़ गया एक और परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर बुधवार को एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर रेलवे फाटक के पास मोदीनगर सीकरी खुर्द निवासी संदीप (45) बाइक समेत पीछे से टैंकर से टकरा गया। हादसे में संदीप की मौत हो गई। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए टैंकर चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जुर्रानपुर फाटक के पास संदीप बाइक पर सवार होकर जा रहा था। संदीप प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। इसी दौरान संदीप की बाइक आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। इससे संदीप गंभीर रुप से घायल हो गया। संदीप को पुलिस व कुछ लोग अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। संदीप का मोबाइल यातायात पुलिसकर्मियों ने निकालकर परिजनों को फोन पर जानकारी दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। टैंकर लेकर चालक मौके से फरार हो गया। संदीप ने हादसे के दौरान हेलमेट नहीं लगाया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर टैंकर चालक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
हादसे के बाद भागे चालक को पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी शिक्षक सचिन (40) बुधवार को देर शाम बाइक पर सवार होकर मेरठ से गांव जा रहे थे। सचिन गंगानगर के पास स्थित निजी शिक्षण संस्थान से घर लौट रहे थे। तभी थाने से मात्र डेढ़ किलो मीटर पहले तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस ने बीच रास्ते में ही ट्रक और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी शिवानी, बेटा अस्मित, बेटी अनिविषा और अन्य परिजन का रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान झारखंड गोमो धनबाद निवासी शेख संटू के रूप में हुई है। शिक्षक ने हादसे के दौरान हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें