फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रद्दी से लदे वाहन में लगी आग, चालक ने कूदकर जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। एनएच- 34 स्थित सैनी गांव स्थित पेपर मिल में रद्दी (गत्ता) लेकर जा रहे पिकअप वाहन में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। बाद में दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सरधना थाना क्षेत्र निवासी सेवाराम बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे पिकअप वाहन में रद्दी लेकर एनएच-34 स्थित पेपर मिल में आ रहा था। पुल के नीचे से निकलकर सेवाराम सीएनजी पंप के पास पहुंचा। तभी ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से रद्दी में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे वाहन तक आग फैल गई। चालक सेवाराम ने वाहन से कूदकर जान बचाई। बाद में ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। उसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मंगवाई गईं और आग पर काबू पाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें