फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे वृद्ध को वाहन ने टक्कर मारी

विज्ञापन
महेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। देहात में तीन हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी महेंद्र (60) शुक्रवार रात फलावदा रोड कृषक इंटर कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज गति से आए किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों ने महेंद्र को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के बेटे बीर सिंह ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं शनिवार सुबह मेरठ रोड पर रोडवेज बस व छोटा हाथी की भिड़ंत हो गई। जिसमें छोटा हाथी क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसका चालक घायल हो गया। वहीं दिल्ली सीलमपुर निवासी शावेज, सुफिया व टीटू कार से बिजनौर से शुक्रवार देर रात लौट रहे थे। रानी नंगला के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने तथा इलाज घायलों को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें