-पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय विवाहिता दिव्या रानी के लापता होने का मामला सामने आया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। महिला 17 मई की शाम घर से सब्जी लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
नई बस्ती निवासी सचिन कुमार ने टीपीनगर थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी दिव्या रानी के साथ मोहकमपुर गुर्जरी वाला मंदिर गली में किराये पर रहता है। 17 मई की शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी दिव्या बाजार में सब्जी लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने रिश्तेदारों, परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन विवाहिता का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विवाहिता की तलाश कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि विवाहिता की तलाश में पुलिस की एक टीम काम कर रही है।
-